{"_id":"5b882f6042c79246311031bf","slug":"101535651680-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रशिक्षण में चयन नही होने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रशिक्षण में चयन नही होने से नाराजगी
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मिलने वाले कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए चयन सूची में नाम नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग किया।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ग के युवक व युवतियों को ओ लेविल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे पिछड़ा वर्ग के युवक व युवतियां आत्म निर्भर हो सके। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए विभाग द्वारा आवेदन मांगा गया था, इसमें चयन से वंचित कई अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी दीपक कुमार मौर्य, नाइदा निजाम, डब्बू मौर्य, रोहित मौर्य, सुधा पटेल, प्रदीप मौर्य, राम विलास यादव, नीरज विश्वकर्मा, वंदना यादव, माता प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, स्वाति विश्वकर्मा, इलियास अहमद, आराधना ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विभाग द्वारा प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों के चयन में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि मेरिट सूची की जांच कराकर पात्रता के अनुसार सूची में शामिल कराया जाए।