फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कुपोषण समाज की सबसे बड़ी समस्या: डीएम

कुपोषण समाज की सबसे बड़ी समस्या: डीएम

Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण समाज की सबसे बड़ी समस्या: डीएम
मिर्जापुर। कुपोषण समाज की सबसे बड़ी समस्या है। कुपोषण का गरीबी से गहरा नाता है। कुपोषण को जड़ से दूर करना है। इसमें स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये बातें महिला जिला अस्पताल में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सुपोषण स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते हुए कहीं। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शासन के निर्देश पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषाहार वितरण, नैपकीन पैड, आयरन, ओआरएस का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पोषाहर निर्मित व्यंजन, गोदभराई, अन्नप्राशन ,जन्मदिवस, मेंहदी रचना आदि कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल परिसर समेत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 263 एएनएम सेंटरों पर एक साथ सुपोषण मेले का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए 46 जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो-दो गांव सहित 92 गांवों को गोद लिया गया है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम पंचायत राज, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, कृषि और आपूर्ति विभाग की सहभागिता से सुनिश्चित किया गया है। बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के लिए मिक्स कुक वितरण, टीकाकरण, आयरन की गोली, पोषाहार का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने सुपोषण मेला के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लोकगीत गायिका उषा गुप्ता और लोक गायक जटाशंकर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डीपीआरओ सीआर जायसवाल, डीसी विनोद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश उपाध्याय, डा. राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का उद्घाटन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके सोनकर ने किया। मेले में पोषाहार, टीकाकरण, स्वच्छता, परिवार नियोजन, डायरिया, पुष्टाहार से तैयार किये जाने वाले विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। 21 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 148 महिलाओं को परिवार नियोजन के साथ ही पुष्टाहार से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा कामता राम पाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजेश कुमार, डा. मालविका, सरोज सिंह,पूर्णिमा, मनोरमा, अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में डा. सीबी पटेल ने कहा कि उल्टी दस्त से छोटे बच्चों के पीड़ित होने पर उन्हें ओआरएस घोल पिलाना चाहिए। सीडीपीओ रामचंद्र राम ने कहा कि मेले का उद्देश्य कुपोषण मुक्त समाज की स्थापना करना है। इस दौरान डा. अमरेंद्र परासर, एडीओ पंचायत रविकांत ओझा आदि मौजूद रहे।
जिगना प्राथमिक स्वास्थ केंद्र विजयपुर और उप स्वास्थ्य केंद्रों में पोषण मेले का आयोजन किया गया। विजय पुर में चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश प्रसाद यादव ने माताओं को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामपंचायत अधिकारी श्रीकृष्ण उपाध्याय, राजेश चौबे, वंदना सिंह, कुसुम लता राय, वत्सला आदि मौजूद रहे।
लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद चौहान ने करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अनमोल धन है जिसकी देखभाल की जरूरत है। नोडल अधिकारी व उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एके सिंह, चिकित्साधिकारी डा. संजय सिंह, डा रिचा सिंह, डा. मीनाक्षी सिंह, नीरज सिंह, शमीम अहमद, कमलेश, अभिषेक, सुशील, कांति लाल दूबे, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।
जमालपुर में नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद कुमार जायसवाल ने मेले का शुभारंभ किया। खंड विकास विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सीडीपीओ आरएन सिंह, विनोद शुक्ला, सजीव मोटवानी ने योजनाओं की जानकारी दिया। कुपोषित बच्चो के वजन करने व जन्म के पूर्व मां के खान पान पर ध्यान देने की सलाह दिया। इस दौरान विभा सिंह,सुधा सिंह, अंजू, सीमा, जेबा खातून आदि रहे।


इनसेट
गर्भवती महिलाओं के खानपान पर दें ध्यान
ड्रमंडगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में शनिवार को आयोजित पोषण मेले में नोडल अधिकारी डा. एके सिंह गर्भवती महिलाओं के खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। डा. पवन कुमार पटेल ने कुपोषित बच्चों का वजन किया। मेले में जच्चा व बच्चा का टीका करण, परिवार नियोजन, पोषाहार वितरण, नैपकीन पैड, आयरन, कैल्शियम , ओआरएस का वितरण किया गया। प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। पोषाहार निर्मित व्यंजन, गोदभराई, अन्नप्राशन, जन्म दिवस, मेंहदी रचना आदि के स्टाल लगाकर जानकारियां प्रदान की गई। क्षेत्र के 19 उपकेंद्र पर इस प्रकार के मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ राजेश कुमार गुप्त, एडीओ पंचायत हेमचन्द यादव, पशु चिकित्सक कमलेश कुमार, डा रीना सिंह, सुशीला देवी, सिरसा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed