{"_id":"5b819c7b42c79246344b2bf0","slug":"101535220859-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से लापता पति को खोजवाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से लापता पति को खोजवाने की गुहार
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। क्षेत्र के मवैया की विमला ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर लापता चल रहे पति की तलाश कराने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि दो सप्ताह लापता पति की तलाशने में पुलिस नाकाम रही है।
मवैया निवासी तिज्जू (30) पुत्र जुगुनू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी विमला देवी प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी है। कुछ महीने पूर्व प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए उसके खाते में पैसा आया था। कुछ लोगों ने बहकाकर उसका कुछ पैसा ले लिया जिससे आवास नहीं बन पाया। इसके बाद तिज्जू की पत्नी विमला के पैसा लेने वालों दलालों से धनराशि वापस करने का दबाव बनाया लेकिन पैसा वापस नहीं मिला। इसी बीच सात अगस्त को तिज्जू लापता हो गया। विमला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को गायब कर दिया है। उसने इसकी सूचना चील्ह पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों को कई बार बुलवाया लेकिन कोई मामला हल नहीं निकल पाया। विमला ने मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से पति की तलाश करने की गुहार लगाई है।