{"_id":"5ac669aa4f1c1bcb618b5896","slug":"101522952618-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्घि के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्घि के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजी शिक्षण संस्थानों में मनमाने फीस वृद्घि के खिलाफ प्रगतिशील युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष आयुष सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को मांग-पत्र सौंपकर ऐेसे प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग की। सभा दौरान कहा गया कि सरकार द्वारा पारित अध्यादेशों का जिले में कड़ाई से पालन होना चाहिए।
जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में मंच के अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि जनपद में सीबीएसई, आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के स्कूल लगातार मनमाने तरीके से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि स्कूल में ही किताब, कापी, यूनिफार्म आदि खरीदने का भी स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों पर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि वह ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मंच के उपाध्यक्ष वसीम रजा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की ग्रेडिंग कराकर उनके खातों की जांच कराई जाए। पूर्व छात्र नेता आकाश यादव ने कहा कि यदि समय रहते जिला प्रशासन ऐसे स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाती है तो प्रगतिशील युवा मंच उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। अंकित सिंह ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के मनमाने रवैए से अभिभावकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चंदन यादव, अनुज ऊमर, गौरव केशरी, विकास पांडेय, शशांक शेखर सिंह, आलोक सिंह, प्रिंस अहमद, आर्यन अंसारी, अनु त्रिपाठी, हर्षित दूबे, इरशाद अहमद, नागेंद्र कुमार, आशुतोष चौबे, राहुल सरोज, रामाश्रय सिंह आदि उपस्थित रहे।