{"_id":"59a70e834f1c1bea278b483b","slug":"101504120451-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने एसी कार्यालय में परिसर में धरना प्रदर्शन कर भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने एसी कार्यालय में परिसर में धरना प्रदर्शन कर भरी हूंकार
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने वेतन वृद्धि के लिए बुधवार को नगर के फतहां स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में धरना दिया। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर 12 सितंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया।
वक्ताओं ने कहा कि एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन पुनरीक्षण का आदेश जारी किया जाए और ऊर्जा निगमों का एकीकरण किया जाए। पुरानी पेंशन प्रणाली लागू हो, वेतन पुनरीक्षण व तीन समयबद्ध वेतनमान तथा वेतन वृद्धि के आदेशों को लागू किया जाए। वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। सभी उर्जा निगमों के सविंदाकर्मियों को चेक से भुगतान किए जाए। संविदा मजदूरों के ईपीएफ घोटाले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान राजीव कुमार शर्मा, अतुल दूबे, मोहम्मद सैयद सरफराज, शिवेंद्र, अमित त्रिपाठी, मुकेश चौरसिया, सूरज शाह, अतुल रघुवंशी, राम सिंह आदि शामिल रहे।