फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसान विरोधी है भाजपा सरकार

किसान विरोधी है भाजपा सरकार

Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसान विरोधी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
मिर्जापुर। रामबाग स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक में जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने सभी जिला कार्यकारिणी एवं विधानसभा अध्यक्षों को सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने 23 अगस्त को आयोजित संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए मौजूद कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया।

बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। जीएसटी लाने से ट्रैक्टर, खाद, बीज एवं कृषि यंत्रों का मूल्य बढ़ जाने से किसानों का कमर तोड़ दी है। जिस सरकार की नीतियों में दोष हो उसे उखाड़ फेंकना चाहिए। जिला प्रवक्ता हामिद अली अंसारी ने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत अनुप्रिया पटेल का पुतला दहन किया जो निंदनीय है। बैठक के दौरान अमरेश चंद्र दूबे को जिला उपाध्यक्ष,स्वागतम सिंह पटेल को कोषाध्यक्ष, संजय पटेल को सचिव, पंकज पटेल को मड़िहान विधान सभा अध्यक्ष, किशुन गुप्ता को सिटी ब्लाक अध्यक्ष एवं राधारमण पटेल को पटेहरा ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में रामराज पटेल, अशोक कुमार गौतम, पंकज सिंह, रामबली पटेल, दीपक पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed