{"_id":"5986126d4f1c1b62728b4621","slug":"101501958765-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की प्रगति की समीक्षा किया। डीएम ने कहा कि शौचालयों को प्राथमिकता पर बनवाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालय बनवाने के लिए बालू आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
डीएम ने कहा कि जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए अभी भी लगभग नौ करोड़ ईंटों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए सभी ईंट भट्ठा मालिक ईंटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रधान, एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी स्वच्छता अभियान के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि शौचालयों के फोटो अपलोडिंग, एमआईएस फीडिंग और जीआईएस में तेजी लाएं। फोटो अपलोड करने में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने शौचालयों के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वच्छ भारत अभियान के प्रेरक फरक अब्बास ने अभियान की जानकारी दी। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने शौचालयों के बारे में जानकारी दी। बैठक में डीसी सत्येंद्र सिंह, बीसी मनीष पांडेय, हरीश शुक्ला सहित ईंट उद्योग व्यवसायी आदि मौजूद रहे।