फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाकपा ने राष्ट्रपति को भेजा 15 सूत्री मांग-पत्र

भाकपा ने राष्ट्रपति को भेजा 15 सूत्री मांग-पत्र

Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भाकपा ने राष्ट्रपति को भेजा 15 सूत्री मांग-पत्र

विज्ञापन
लालगंज। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्री मांग-पत्र प्रेषित करने के बाद धरना समाप्त हुआ। मांग-पत्र के जरिए किसान आयोग की रिपोर्ट लागू करने, खेती की लागत मूल्य का 50 फीसदी अधिक भुगतान करने, किसानों मजदूरों एवं दस्तकारों का कर्ज माफ करने, किसानों, मजदूरों की 60 वर्ष आयु होने पर 10 हजार माह पेंशन, कृषि बजट मे बढ़ोत्तरी के साथ प्रकृतिक आपदा की भरपाई करने, जिला मुख्यालयों पर कृषि आधारित उद्योग लगाने, खाद बीज कीटनाशक कृषि उपकरण पर सब्सीडी बहाल करने, नहरों का रख रखाव ठीक ढंग से करने, किसानों एवं मजदूरों के बच्चों को समुचित शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सृजन करने सहित 15 सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे नाजिर सुनील मिश्रा को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में लालता प्रसाद, सत्य नारायन सोनी, रमेश कुमार, कन्हई, चीनी प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed