फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 thousand account holders Transaction Problems

10 हजार खाताधारकों को लेन-देन में परेशानी

Thu, 28 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
10 thousand account holders Transaction Problems
एटीएम बूथ। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के बेलन बरौंधा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण ग्राहक भटक रहे हैं। बैंक में उमड़ने वाली ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते बैंक पर लेन-देन करने के लिए पहुंचे खाताधारकों को अक्सर बिना रुपया निकाले और जमा किए ही वापस लौट जाना पड़ता है।
विज्ञापन

 

बैंक की शाखा में करीब 10 हजार खाताधारक नियमित लेन देन करते हैं। ऐसी स्थिति में एटीएम की सुविधा नहीं होने से ग्राहक परेशान हैं।

 


हलिया के बेलन बरौंधा स्थित इलाहाबाद बैंक  की शाखा परिसर में रोजाना लेन देन करने वालों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे ग्राहकों को बगैर रुपया निकाले ही बैरंग वापस जाना पड़ता है। बैंक के ग्राहकों में बरौंधा के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार मिश्र, दीपचंद्र सोनी, रामसागर प्रजापति, निरंजन पांडेय, प्रदीप केशरवानी, गुलाब चंद्र केशरी आदि का कहना है कि बैंक में एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो ग्राहकों को सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन

 

एटीएम के अभाव में खाताधारकों को या तो 15 किमी दूर लालगंज जाना पड़ता है या फिर मिर्जापुर जाकर एटीएम की सुविधा प्राप्त हो पाती है। बैंक प्रबंधक मनीष  ने बताया कि एटीएम के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed