{"_id":"5f15de778ebc3e9f6675636c","slug":"10-positive-including-two-women-23-discharged-mirzapur-news-vns5368168124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिला समेत 10 की मिले पाजिटिव, 23 की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिला समेत 10 की मिले पाजिटिव, 23 की छुट्टी
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रवासियों के लौटने के दौरान ग्रामीण इलाकों से अधिकतर मरीज मिल रहे थे। अब शहरी इलाकों से ज्यादातर संक्रमण के केस आए रहे हैं। लगातार 22वें दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सोमवार को दो महिलाओं समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 313 हो गई है। सोमवार को 23 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 221 हो गई है। एक्टिव केस 84 है। कोरोना से अब तक आठ लोगों की से मौत हो चुकी है। इस बीच एक मामला यह आया है कि बिना कोरोना जांच कराए गणेशगंज निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। स्वास्थ्यकर्मी उनके घर जाकर भर्ती होने के लिए कह रहे।
कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा । इस समय नगर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को नगर और ग्रामीण दोनों स्थानों पर मरीज मिले। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 436 लोगों को रिपोर्ट आई। इसमें 10 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 426 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव मरीजों में भरुहना सोनकर बस्ती से दो पुरुष, रमईपट्टी से एक महिला, एक पुरुष, बड़ी बारी से चार पुरुष एक महिला, वासलीगंज का एक पुरुष संक्रमित मिला है। सोमवार को 23 लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसमें लालडिग्गी निवासी नौ पुरुष, तीन महिला, मकरी खोह निवासी पांच पुरुष, एक महिला, सबरी निवासी एक पुरुष, रमईपट्टी निवासी एक पुरुष, बदली कटरा निवासी एक पुरुष वासलीगंज निवासी एक पुरुष है। सोमवार को हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 278 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिल से अब तक 11 हजार 307 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 10 हजार 452 लोगों की रिपोर्ट आई है। 855 लोगों की रिपोर्ट अभी बाकी है। जिले में 53 हॉट स्पाट है। इसमें 36 नगर और 17 ग्रामीण क्षेत्र में है।