फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1.39 lakh farmers did not get e-KYC done

1.39 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
1.39 lakh farmers did not get e-KYC done
उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले एक लाख 39 हजार 195 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि 31 मई तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें। ई-केवाईसी नहीं होने पर संबंधित लाभार्थी किसान की किस्त रुक सकती है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 48 हजार 980 किसानों का ई-केवाईसी किया जाना है। जिसमें से अब तक कुल दो लाख नौ हजार 785 किसानों का ही ई-केवाईसी हो पाया है। विकास खंडवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया छानबे विकास खंड में 19 हजार 960, सीटी में 14 हजार 628, हलिया में 14 हजार 652, जमालपुर में 14 हजार 421, कोन में 6 हजार 286, लालगंज में 9 हजार 425, मड़िहान में 10 हजार 434, मझवां में 6 हजार 773, नरायनपुर में 14 हजार 507, पहाड़ी में 7 हजार 732, राजगढ़ में 14 हजार 408 तथा सीखड़ में 5 हजार 969 किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराया है। राजगढ़ ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 35 हजार 523 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। जिसमें से अभी तक 21 हजार 115 किसान ही अपना ई-केवाईसी करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed