{"_id":"5f57ee86-68ff-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"minor-school-girl-gang-raped-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में दबंगों ने छात्रा से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में दबंगों ने छात्रा से किया गैंगरेप
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में तमंचे के बल पर दबंगों ने किशोरी से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, किशोरी व परिजनों को दो दिन तक घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया। उन पर समझौते के लिए दबाव डाला जाने लगा।
विज्ञापन
किशोरी का पिता शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे फटकार कर भगा दिया। आला अफसरों के निर्देश पर रविवार देर रात तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय छात्रा इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी के पिता दिल्ली में रहते हैं। आरोप है कि किशोरी 24 जनवरी की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली। इस दौरान तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। इन युवकों ने उसे तमंचा दिखा कर पास ही स्थित एक छप्पर में ले गए। तीनों युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। सुबह किशोरी घर में नहीं दिखी तो उसकी मां खोजते हुए छप्पर की ओर गई। जहां वह बेहोश मिली।
विज्ञापन
दबंगों ने दी धमकी
कुछ देर बाद होश में आई किशोरी ने घटना के बारे में मां को बताया। मां ने दिल्ली में रह रहे उसके पिता को सूचना दी। किशोरी का पिता घर पहुंचा तो दबंगों ने उसे भी धमकी दी। इस दौरान आपसी समझौते के आधार पर मामले को निपटाने की कोशिश की जाने लगी। परिजनों ने मोबाइल से किशोरी के मामा और अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। रविवार को रिश्तेदारों के आने के बाद यह परिवार बाहर निकला।
पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से भगाया
किशोरी के पिता की मानें तो रविवार सुबह वह रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। इस दौरान थानाधिकारी ने भी तहरीर लेने के बजाय समझा-बुझाकर मामला निबटा लेने की सलाह दी। प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने की जिद करने पर उन्हें थाने से भगा दिया गया।
इसके बाद पिता व रिश्तेदार किशोरी को साथ लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां उन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहा, लेकिन एसपी कार्यालय से यह कहकर लौटा दिया गया कि वह मेला रामनगरिया में गए हैं। हालांकि देर रात नवाबगंज थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर चंकी, दीपक और सेवक के खिलाफ दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस संबंध में नवाबगंज थानाधिकारी राघवन सिंह ने कहा कि तहरीर लेकर किशोरी का पिता आया था। पीड़िता को महिला थाने जाने की सलाह दी गई। मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
दूसरी तरफ महिला थानाधिकारी सुभद्रा वर्मा का कहना है कि उनके पास पीड़ित आए थे। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर नवाबगंज थाने भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताने से इंकार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।