फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yuvika Chaudhary got married to Prince Nurula it was a famous Big Boss Season 9

युविका चौधरी बनीं प्रिंस नरूला की दुल्हन, 'बिग बॉस'- सीजन 9 से मशहूर हुई थी ये जोड़ी

Sat, 13 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Oct 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Yuvika Chaudhary got married to Prince Nurula it was a famous Big Boss Season 9
फाइल फोटो

'बिग बॉस' सीजन 9 से सुर्खियों में आए प्रिंस नरूला व अभिनेत्री और यूपी की बड़ौत निवासी युविका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन मेें बंध गए। ट्वीटर व फेसबुक पर दोनों के मेहंदी समारोह की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


नगर की नई मंडी निवासी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी वैसे तो फतेहपुर पुटटी गांव की रहने वाली है, लेकिन उनका जन्म 22 दिसंबर 1991 को बड़ौत में हुआ था। इनके पिता रामनरेश कश्यप शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं।
विज्ञापन




युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो एक पक्की' आदि फिल्में कर चुकी हैं। कन्नड फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली'  में 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के प्रीवैडिंग शूट में भी ये जोड़ी शानदार नजर आ रही है। इससे पहले बुधवार को हुए मेंहदी के आयोजनों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो मेें युविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिस नरूला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने हैं।


युविका ने लहंगे के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी है। इंटरनेट पर शेयर की गयी प्रिंस और युविका की वीडियो में दोनों अपनी मेहंदी सेरेमनी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। प्रिंस और युविका ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था और दोनों के प्यार की शुरूआत इसी शो के दौरान हुई थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed