फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth Threatens to Ruin Marriage by Leaking Obscene Video in Sardhana, Case Registered

Meerut: शादी तुड़वाले के लिए युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Sat, 05 Jul 2025 07:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Jul 2025 07:49 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक युवक पर युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न करने और शादी तुड़वाने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth Threatens to Ruin Marriage by Leaking Obscene Video in Sardhana, Case Registered
- फोटो : adobe stock

विस्तार

मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न करने और शादी में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवती का कहना है कि आरोपी मनोज नामक युवक ने करीब दो साल पहले जबरदस्ती की थी और उस दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। तब से लेकर अब तक युवक उसे धमकी दे रहा है कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी जल्द ही शादी होने वाली है, जिसे रोकने के लिए युवक उस पर बार-बार दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा। इससे पहले भी एक बार आरोपी के इसी वीडियो के कारण उसका एक रिश्ता टूट चुका है।


मानसिक उत्पीड़न के डर से युवती ने पहले यह बात अपने परिजनों से छिपाए रखी, लेकिन जब युवक का दबाव बढ़ता गया, तो उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

शुक्रवार को परिजन पीड़िता को लेकर सरधना थाने पहुंचे, जहां उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed