फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murdered by calling on the pretext of distributing sweets

मिठाई बांटने के बहाने बुलाकर दोस्त को मार डाला

Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by calling on the pretext of distributing sweets
जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग हंगा - फोटो : KHATAULI
मिठाई बंटवाने के बहाने बुलाकर युवक की हत्या
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा में घनिष्ठ दोस्त एवं सराफ ने किराने की दुकान हुई मामूली कहासुनी में युवक मोहित सैनी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। दीपावली पर मिठाई बंटवाने के नाम पर आरोपी मोहित को घर से बुलाकर लाया था। परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता के लिए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दो बार जाम लगाया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर और शासन को मुआवजे की संस्तुति कर जाम खुलवाया।
मोहित जानसठ डाकघर में कार्यरत एवं तालड़ा निवासी रविंद्र सैनी का पुत्र था और उसकी गांव में ही सराफा की दुकान करने वाले सतीश पाल से गहरी दोस्ती थी। मिठाई बांटने के बाद दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे गांव में ही धारा की किराने की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद सतीश ने मोहित को तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। गोली मोहित की जांघ में लगकर पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। लहूलुहान हालत में मोहित घर पहुंचा और मां विमला व पत्नी पिंकी को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार जाम किया हाईवे
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव तालड़ा में मोहित की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी और परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर दो बार जाम लगाया। ढाई घंटे तक जाम और हंगामा चलता रहा। एसडीएम ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने और आर्थिक सहायता के लिए शासन को संस्तुति भेजने की बात कही, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग जा पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने शाम तक गिरफ्तारी का आश्वासन देकर 3.45 बजे जाम खुलवाया। शाम करीब चार बजे जैसे ही मोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए गांव पहुंचा, गुस्साए ग्रामीणों ने पहले ककरौली मार्ग जाम कर हंगामा किया। फिर शाम करीब पांच बजे शव लेकर फिर से पानीपत-खटीमा राजमार्ग पहुंच गए और शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित परिजनों ने दस लाख की आर्थिक सहायता व हत्यारोपी सतीश पाल की गिरफ्तारी की मांग की। शाम करीब 6.30 बजे पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी परिजनों को दी। इसके साथ ही एसडीएम जयेंद्र कुमार ने मुआवजे की संस्तुति शासन से करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में शव का ककरौली मार्ग स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों का का कहना है कि मोहित सैनी और सराफ सतीश पाल में गहरी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार देर शाम मिठाई बंटवाने के लिए सतीश उसे घर से बुलाकर ले गया था। देर रात करीब 10.30 बजे मोहित लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और मां विमला व पत्नी पिंकी को बताया कि सतीश ने उसे गोली मार दी, इसके बाद बेहोश हो गया, बाद में उसकी मौत हो गई।
इन्होंने कहा.......
सीओ शकील अहमद का कहना है कि दोस्त ने ही युवक की गोली मारकर हत्या की, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना एक दुकान पर हुई, जिसका संचालक फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार हत्यारोपी ने साधी चुप्पी, गांव में फोर्स तैनात
जानसठ। थाना क्षेत्र के गांव तालड़ा में डाक कर्मचारी रविंद्र सैनी के इकलौते बेटे मोहित सैनी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को अंजाम देने वाला मोहित का घनिष्ठ दोस्त पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, लेकिन वह घटना के पीछे की वजह को लेकर चुप्पी साधे हुए है। इसके चलते पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद किराना व्यापारी धारा की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से ही दुकान बंद कर रफूचक्कर है। सीओ शकील अहमद का कहना है कि फरार दुकानदार ही इस घटना के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठा सकता है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर व्याप्त गुस्से को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दुकानदार पर अवैध शराब और सुल्फा बेचने का आरोप
जानसठ। गांव तालड़ा में जिस दुकान पर मोहित सैनी को गोली लगी, उसे गांव निवासी धारा नामक व्यक्ति चलाता है। जाम के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष आरोप लगाया कि धारा अपनी दुकान पर अवैध शराब और सुल्फा बेचता है। कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने धारा को भी घटना में शामिल कर उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की। इस पर सीओ शकील अहमद ने ग्रामीणों को पूरे मामले की गहराई से जांच कर आरोपी धारा के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

घर का इकलौता चिराग था मोहित
जानसठ। अपने घनिष्ठ दोस्त के ही हाथों मारा गया मोहित सैनी घर का इकलौता बेटा था। पिता रविंद्र सैनी डाक विभाग में बतौर डाकिया काम करते हैं, जबकि मोहित पत्नी पिंकी व तीन बच्चों का पेट पालने के लिए मजदूरी करता था। दीवाली की रात घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर मुआवजे की मांग लेकर महिलाएं  सड़क पर धरना देक?

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर मुआवजे की मांग लेकर महिलाएं सड़क पर धरना देक?- फोटो : KHATAULI

जानसठ के तालड़ा में मुआवजे को मांग लेकर जाम लगाते ग्रामीण

जानसठ के तालड़ा में मुआवजे को मांग लेकर जाम लगाते ग्रामीण- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी का शव गांव में पहुंचते ही गांव पुलिस बल तैनात

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी का शव गांव में पहुंचते ही गांव पुलिस बल तैनात- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे दोस्त की गिरफ्तारी की मांग लेकर समाज के लोगों व ग्?- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर कोतवाली में मौजूद परिवार के लोग

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर कोतवाली में मौजूद परिवार के लोग- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर गांव में मौजूद पुलिस बल।

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर गांव में मौजूद पुलिस बल।- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे को तलाश करते सीओ।

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे को तलाश करते सीओ।- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे को तलाश करते सीओ

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी के हत्यारे को तलाश करते सीओ- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर गांव मौजूद ग्रामीण और पुलिस बल।

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर गांव मौजूद ग्रामीण और पुलिस बल।- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर कोतवाली में मौजूद परिवार के लोग और ग्रामीण।

जानसठ के गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या को लेकर कोतवाली में मौजूद परिवार के लोग और ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मृतक मोहित सैनी की हत्या को लेकर गमजदा परिवार के लोग

जानसठ के गांव तालड़ा में मृतक मोहित सैनी की हत्या को लेकर गमजदा परिवार के लोग- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव तालड़ा में मृतक मोहित सैनी की फाइल फोटो।

जानसठ के गांव तालड़ा में मृतक मोहित सैनी की फाइल फोटो।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed