फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in bike side collision

Meerut News: बाइक की साइड लगने के विवाद में युवक घायल

Sat, 11 Apr 2026 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike side collision
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में शनिवार रात बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव ईकड़ी निवासी छोटू पुत्र अमरपाल और निक्की पुत्र फकीरचंद के बीच बाइक की साइड लगने पर कहासुनी हो गई। बताया कि दोनों के घर आमने-सामने हैं, जिसके चलते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें नितिन पुत्र फकीरचंद घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों परिवार दूध बेचने और मजदूरी का कार्य करते हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed