{"_id":"62eed9247df4fb6fc84d19c9","slug":"youth-held-hostage-and-beaten-in-dispute-over-transaction-two-arrested-meerut-news-mrt6001695142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो गिरफ्तार
-युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के वायरल होने पर पिटाई करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी सिद्धार्थ सन्नी और तेजगढ़ी निवासी वीशू तीनों दोस्त हैं। वीशू ने सिद्धार्थ और सन्नी से कुछ दिन पहले 5000 रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस नहीं करने पर सिद्घार्थ और सन्नी ने शनिवार को वीशू को जागृति विहार में बंधक बना लिया। इसके बाद वीशू को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो थाना पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने सिद्धार्थ और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है। संवाद
--