{"_id":"6217f2456815b565de1afe94","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-mawana-news-mrt5782341105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
मवाना। गांव मवाना खुर्द में पुलिस चौकी के पास दौराला निवासी बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि दौराला निवासी अमित कुमार (30) पुत्र अत्रे की मोहल्ला काबली गेट में ससुराल है। अमित बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे बाइक पर मवाना से दौराला के लिए निकला था। गांव मवाना खुर्द में पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की 6 साल पहले शादी हुई थी। अमित के दो बच्चे हैं, जिसमें चार वर्षीय पुत्र तथा तीन वर्षीय पुत्री है।
ससुराल में मचा कोहराम
हादसे में अमित की मौत से उसकी ससुराल में खुशियां मातम में तब्दील हो गई। अमित के साले की 25 फरवरी को बरात जानी है। इस कारण अमित ससुराल आया था। अमित दौराला शुगर मिल में नौकरी करता था। सुबह नौकरी के लिए निकला था। शाम को उसे फिर मवाना वापस आना था। लेकिन बरात जाने से एक दिन पहले ही अमित की मौत से ससुराल में कोहराम मच गया। खुशियों की जगह अब मातम का माहौल है।