फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth dead in road accident

सगाई के दो घंटे बाद युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
youth dead in road accident
सड़क हादसे में मारे गए मेरठ के गांव भूनी निवासी संजू का फाइल फोटो। - फोटो : SARDANA
सरधना। बिनौली मार्ग पर रविवार दोपहर डीसीएम गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीचे को टक्कर मार दी। जिसमें भतीजे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चाचा को गंभीर हालत में अस्पताल के लिए भिजवाया। वहीं, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार भतीजे की दोपहर में सगाई हुई थी। पलभर में ही घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भूनी गांव निवासी संजू (24) पुत्र मंगू दिल्ली मेट्रो में प्राइवेट जॉब करता था। उसकी रविवार को सगाई की रस्म पूरी हुई थी। वह चाचा निकेश पुत्र स्वर्गीय रिंकू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरधना कस्बे में आया। ये दोनों बिनौली मार्ग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान द्रोण पब्लिक स्कूल के सामने डीसीएम गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चाचा-भतीजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, संजू की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने चाचा निकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घर में संजू की मौत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार संजू की सगाई ओल्ली बुढ़ाना निवासी युवती से शादी तय हुई थी। रविवार सुबह ही वह दिल्ली से सगाई के लिए घर पहुंचा था। दोपहर में रस्म संपन्न हुई थी। वहीं, परिजनों द्वारा अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गाड़ी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed