{"_id":"62e9889a7d844316dc10d913","slug":"youth-commits-suicide-in-family-dispute-modipuram-news-mrt599577091","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में युवक ने की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के बदाम मंडी कॉलोनी निवासी युवक सचिन ने सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका देख परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
सोमवार शाम सचिन की किसी बात पर मां से कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर युवक अपने कमरे में चला गया। वहीं, माता दौराला में अपनी बेटी के ससुराल किसी काम से चली गई। रात में सचिन ने पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह जब युवक की मां घर पहुंची तो युवक का शव लटका देखा। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।