{"_id":"6677d3353c907ef1690e0ef6","slug":"young-man-who-came-to-get-haircut-at-salon-shop-shot-dead-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सैलून की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सैलून की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम
Sun, 23 Jun 2024 01:18 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:18 PM IST
सार
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायू नगर गैस गोदाम के पास सैलून की दुकान पर बाल कटवा रहे 25 वर्षीय समीर को बाइक मिस्त्री अमीरुद्दीन ने गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायू नगर गैस गोदाम के पास सैलून की दुकान पर बाल कटवा रहे 25 वर्षीय समीर को बाइक मिस्त्री अमीरुद्दीन ने गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों दोस्तों में दो दिन पहले विवाद होना बताया जा रहा है, सीओ कोतवाली सहित थानो का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह समीर लवली हेयर सैलून पर बाल कटवाने पहुंचा था। बराबर में ही अमीरुद्दीन की बाइक मिस्त्री की दुकान है। इसी दौरान अमीरुद्दीन ने तमंचे से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद खून में लथपथ समीर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी बन गई।
विज्ञापन
मौके पर एसपी सिटी व सीओ कोतवाली समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के तलाश में पुलिस टीम लग
विज्ञापन
गई है।