फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man misdeed woman for one and half years by hiding his religion in Meerut

UP: धर्म छिपाकर डेढ़ वर्ष तक युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात; इंडिया गेट पर हुई थी मुलाकात

Fri, 29 Mar 2024 08:57 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 29 Mar 2024 08:57 PM IST
सार

मेरठ के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, गर्भवती होने पर वह महिला को छोड़कर घर चला गया। जब महिला उसके घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने उसे बंधक बनाकर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
young man misdeed woman for one and half years by hiding his religion in Meerut
महिला के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोहिया नगर का रहने वाला एक युवक धर्म छिपकर दिल्ली में रहने वाली महिला के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब महिला जबरन लोहिया नगर स्थित उसके घर पहुंची तो परिजनों ने उसे मकान में ही बंधक बना लिया और जबरन उसका गर्भपात भी कराया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची महिला ने लव जिहाद का मामला बताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी एक महिला के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले वह अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित इंडिया गेट घूमने गई तो मेरठ के लोहिया नगर निवासी अमित नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि युवक ने उसे अपने झांसे में ले लिया और अपने पिता को पुलिसकर्मी बताते हुए जल्द ही अपनी नौकरी भी पुलिस विभाग में लगना बताया। बाद में युवक शादी का झांसा देकर लगातार डेढ़ वर्ष तक जबरन महिला से शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक उसे दिल्ली में छोड़कर वापस लौट आया। 
विज्ञापन


बाद में महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। महिला जब लोहिया नगर पहुंची तो जानकारी हुई कि युवक गैर समुदाय से है। आरोप है कि युवक ने अपने परिवार के साथ महिला को मकान में बंधक बना लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। मौका मिलने पर महिला उसके चंगुल से फरार हुई तथा हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री नकुल गुर्जर के साथ थाना लोहिया नगर थाना पहुंची। जहां संगठन के पदाधिकारी ने मामला लव जिहाद का बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।  सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed