फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man chest shot in Harsh firing, death, ruckus in the wedding house

विवाह मंडप में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत, हवा में उड़े DGP के आदेश

Fri, 23 Feb 2018 12:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Feb 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Young man chest shot in Harsh firing, death, ruckus in the wedding house
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में हापुड़ रोड स्थित विवाह मंडप में बृहस्पतिवार देर रात हर्ष फायरिंग में युवक के सीने में गोली जा लगी। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। खरखौदा व लिसाड़ी गेट थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर से राजा कुरैशी पुत्र महराज की बारात हापुड़ रोड स्थित मुगल गार्डन में गई थी। जिसमें राजा कुरैशी का दोस्त अरशान (22) पुत्र अहसान निवासी श्यामनगर भी गया था। समारोह में डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। जिसमें अरशान के सीने में गोली जा लगी। खून से लथपथ अरशान को देख विवाह मंडप में अफरातफरी मच गई। अरशान को लोग आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस के मुताबिक अरशान के परिजनों ने मुन्ना नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है, जो फरार है।
विज्ञापन


नहीं उठाया किसी ने फोन 
अस्पताल में लोगों ने बताया कि इस वारदात की जानकारी के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई बार फोन मिलाया। लेकिन उनके गनर ही फोन उठाते रहे। इसे लेकर लोगों में आक्रोश रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द मौके पर पहुंच जाती तो आरोपी पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मंडप में हर्ष फायरिंग, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम, मां बेहोश

हवा में उड़े डीजीपी के आदेश

Young man chest shot in Harsh firing, death, ruckus in the wedding house
फायरिंग

हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए थे कि हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो एसओ सस्पेंड होंगे। लेकिन थाना पुलिस ने डीजीपी के निर्देशों को हवा में उड़ा दिया है। उल्टा पुलिस हर्ष फायरिंग की घटना पर आपसी विवाद या रंजिश बताकर पल्ला झाड़ने लगती है। 

बृहस्पतिवार रात हापुड़ रोड स्थित मुगल गार्डन में सीने में गोली लगने से हुई अरशान की मौत के बाद पुलिस अफसर चुप्पी साधे रहे। रात में पुलिस ने मंडप में पहुंचकर सीसी टीवी फुटेज भी खंगाली। युवक की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा छाया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे तो पुलिस मामले को दबाने में लग गई। 

वहीं जिस असलहे से गोली चली है, उसका अभी पता नहीं है। आरोपी भी फरार हो गया। जिले में पिछले पांच दिन में हर्ष फायरिंग से यह दूसरी मौत है। ऐसे में अफसरों के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed