{"_id":"63a2268637e39d1d8e2e47b9","slug":"you-had-said-i-will-return-by-evening-papa-get-up-now-modipuram-news-mrt6186063145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पापा अब तो उठ जाओ, आपने कहा था, शाम तक लौटूंगा, मासूम की ये बातें सुन हर किसी की आंखें हुईं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पापा अब तो उठ जाओ, आपने कहा था, शाम तक लौटूंगा, मासूम की ये बातें सुन हर किसी की आंखें हुईं नाम
Wed, 21 Dec 2022 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:32 PM IST
सार
Meerut News : पापा अब तो उठ जाओ, आपने कहा था, शाम तक लौटूंगा। वहीं मासूम बच्चे की ये बातें सुनकर हर किसी की आंखें नाम हो गईं
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पापा आपने तो कहा था, शाम तक घर लौट आऊंगा। अब क्यों नहीं उठ रहे हैं आप। अब तो उठ जाओ पापा...। पिता राजेंद्र सिंह के शव से लिपटकर बेटे लक्ष्य ने जब यह बातें कहीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। राजेंद्र सिंह असम राइफल्स में हवलदार थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी।
विज्ञापन
बताया गया कि छुट्टी पर आ रहे हवलदार की सोमवार को चौहान मार्केट के सामने कार की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका शव पैतृक गांव खेड़ा हटाना बागपत पहुंचा। यहां शव आते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ राजेंद्र को अंतिम विदाई दी गई। बड़े बेटे लक्षित ने चिता को मुखाग्नि दी। सोमवार शाम ही राजेंद्र छुट्टी पर आए थे। वह यहां पल्लवपुरम फेज दो में पत्नी राजेश, बेटे लक्षित और लक्ष्य के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े।
यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान