तीखा हमला: योगेंद्र यादव बोले- 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही RSS, संविधान को लेकर कही बड़ी बात
Meerut News : भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि आरएसएस 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा जीती तो संविधान को खत्म कर देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सामाजिक कार्यकर्ता और भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 100 वर्षों से जहर का इंजेक्शन लेकर घूम रही है। देश को बचाना है तो उनके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। 2024 का चुनाव संविधान सभा का चुनाव है। अगर भाजपा जीत गई तो संविधान, न्याय और सेकुलरिज्म खत्म हो जाएगा। देश को बचाने की जरूरत है। इसके लिए लोगों में आपसी शिकवे भूलकर भाजपा को हराना होगा, तभी देश को बचाया जा सकता है।
योगेंद्र यादव शनिवार को पं. प्यारे लाल शर्मा मेमोरियल हॉल में भाईचारा मंच जिला कमेटी के भाईचारा सम्मेलन में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि संसद में रमेश बिधूड़ी ने जो बदजुबानी की, उन्हें यह हौसला उससे पहले की गई इसी तरह की बातों से मिला है, जो भाजपा के विधायकों, सांसदों से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक ने कहा है।
यह भी पढ़ें: हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत
भाजपा देश का हाल श्रीलंका जैसा करना चाहती है। इन्हें हिंदू से मतलब है ना मुसलमान से, इन्हें देश को बांटने से मतलब है। मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते है। इनकी फूट डालो और राज करो, वाली अंग्रेजों जैसी नीति है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था