फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Year Ender: neither got a Multi-level car parking, nor the city became smart, expectations in the new year

सूरत-ए-हाल: मल्टीलेवल कार पार्किंग मिली न स्मार्ट बना शहर, दावों-वादों में ही निकला 2021...नए साल में उम्मीदें 

Sun, 26 Dec 2021 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 12:13 PM IST
सार

मेरठ को महानगर की जनता को दिखाया गया स्मार्ट सिटी का सपना 2021 में साकार नहीं हो पाया। मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ते रहे। न सड़कें गड्ढा मुक्त हो पाईं और न ही जाम से मुक्ति मिली। निगम बोर्ड में हंगामे भी खूब हुए।

विज्ञापन
Year Ender: neither got a Multi-level car parking, nor the city became smart, expectations in the new year
meerut jam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ महानगर की जनता को दिखाया गया स्मार्ट सिटी का सपना 2021 में साकार नहीं हो पाया। मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ते रहे। न सड़कें गड्ढा मुक्त हो पाईं और न ही जाम से मुक्ति मिली। निगम बोर्ड में हंगामे भी खूब हुए।

विज्ञापन


नगर निगम ने मल्टीलेवल कार पार्किंग, एलिवेटेड रोड, चौराहों पर आईटीएमएस के तहत काम, 50 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाईफाई सेवा और स्मार्ट स्कूल के सपने दिखाए गए। दावा किया गया कि नालों को अंडर ग्राउंड कर काली नदी पर 220 एमएलडी का एसटीपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


भोले की झाल से महानगर की जनता को 40 के स्थान पर 100 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति की जाएगी। इनमें से कोई भी प्रोजेक्ट हकीकत में नहीं बदल सका। नगर निगम का नया कार्यालय शास्त्रीनगर में नई सड़क पर बनाने का प्लान बना पर इस पर कोई काम नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ चौराहों पर आईटीएमएस सुविधा 
-हर घर तक पहुंचेगी निगम की गाड़ी और कर्मचारी, उठेगा कूड़ा
-मल्टीलेवल कार पार्किंग
-बच्चा पार्क चौराहा से जलकोठी तक एलिवेटेड रोड
-220 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट 
-हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी चौराहे तक स्मार्ट रोड   

यह भी पढ़ें: शामली: दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई, ग्रामीणों ने छत से किया पथराव, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

तेज हुआ विकास
वर्ष 2021 में शहर का काफी विकास हुआ है। सड़क और नाले आदि बनाए गए हैं। नए साल में शहर बदला बदला नजर आएगा। - सुनीता वर्मा, महापौर

शहर के कुछ मार्गों पर ग्रीन बेल्ट की मिली सौगात
-शहर में कुछ स्थानों पर विलोपित किए गए कूड़ा घर।  
-शहर में कमिश्नरी चौराहा समेत कई स्थानों पर आई लव मेरठ- सेल्फी प्वाइंट बनाए। 
-जिला महिला अस्पताल, भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा साहित चार स्थानों पर शुरू हुई निशुल्क वाईफाई सुविधा।  

ये सौगातें मिलीं 
-शहर के कुछ मार्गों पर ग्रीन बेल्ट की मिली सौगात
-शहर में कुछ स्थानों पर विलोपित किए गए कूड़ा घर।  
-शहर में कमिश्नरी चौराहा समेत कई स्थानों पर आई लव मेरठ- सेल्फी प्वाइंट बनाए। 
-जिला महिला अस्पताल, भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट बस अड्डा साहित चार स्थानों पर शुरू हुई निशुल्क वाईफाई सुविधा।  

पांच स्थानों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन
आईटीएमएस चौराहे, स्मार्ट रोड, घर-घर से कूड़ा उठाने की सुविधा नए साल में मिलनी शुरू हो जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत बड़े प्रोजेक्ट हैं जिन पर काम होना है। - मनीष बंसल, नगरायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed