फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Year Ender: Meerut continued to tremble with murder, robbery and dacoity

अलविदा 2023: पूरे साल मर्डर, लूट और डकैती से थर्राता रहा मेरठ, इन वारदातों ने दहला दिया था लोगों को

Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
सार

Year Ender 2023 : मेरठ में महिला अधिवक्ता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की लूट के विरोध में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा लूट और चोरी की वारदातें भी खूब हुईं।

विज्ञापन
Year Ender: Meerut continued to tremble with murder, robbery and dacoity
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2023 में मेरठ शहर की कानून व्यवस्था काफी खराब रही। टीपी नगर में महिला अधिवक्ता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा चौकी के पीछे स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की लूट के विरोध में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा लूट और चोरी की वारदातें भी खूब हुईं। इतना ही नहीं कोल्ड स्टोरेज में हादसा हुआ तो लोहिया नगर में ब्लास्ट होने से पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हुई। पूरा साल पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती भरा रहा।

विज्ञापन


टीपी नगर में महिला अधिवक्ता की हत्या
आठ जून को टीपीनगर की न्यू मेवला कॉलोनी में महिला अधिवक्ता डॉ. अंजली गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर के गेट पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। महिला का पति से तलाक होने के बाद मकान को लेकर ससुर से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


हालांकि बाद में प्रॉपटी के विवाद में हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। यह हत्याकांड काफी चर्चाओं में रहा। वकीलों ने भी इस मामले में काफी हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के विरोध में कर दी थी स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या
12 अगस्त को लूट के विरोध में एलएलबी के छात्र ने ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा में स्पोर्ट्स कारोबारी दंपत्ती की हत्या कर दी थी। आरोपी ने मर्डर करने से पहले असुर और गैंग्स ऑफ वासेपुर वेब सीरीज देखी थी। स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले को विधानसभा में उठाया था। हालांकि सब आरोपी इस मामले में गिरफ्तार कर लिए गए थे।

मिट्टी की ढांग गिरने से हुई थी मजदूरों की मौत
चार दिसरंबर को भावनपुर के यू पॉकेट में मकान और बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। यह मजदूर राय बरेली के रहने वाले थे। यह भी मामला बड़ा सुर्खियों में रहा था। भावनपुर पुलिस ने निर्माण करने वालों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया था।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह कांविड़यों की हुई थी मौत
कांवड़ यात्रा के दौरान भावनपुर के राली चौहान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई थी। इसमें कई नाबालिग भी शामिल थे। गुस्साए लोगों के विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ सड़क पर जाम लगा दिया था। काफी दिनों तक इस मामले में बवाल चला था। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवार को सात्वना देने के लिए आए थे।

बेगमपुल पर लूट लिया था ज्वैलरी शोरूम
सात जुलाई गोपाल दी हट्टी ज्वेलर्स के मालिक की बेगमपुल स्थित दुकान पर बदमाशों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली थी। खास बात यह थी कि घटनास्थल के समय अधिकारी बेगमपुल चौकी पर बैठे थे। मालिक राजीव कपूर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव किया था। व्यापारियों ने बेगमपुल बाजार भी घटना के विरोध में बंद कर दिया था हालांकि इस मामले में खतौली के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था।

विजय नगर में घुस गए थे आरएसएस नेता के घर बदमाश
19 जनवरी को सिविल लाइन के विजयनगर में आरएसएस पदाधिकारी विवेक के घर डाका डालने के उद्देश्य से बदमाश घर में घुस गए थे। इसी दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया। वारदात को विवेक की महिला रिश्तेदार ने अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। यह मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था।

दो भाई-बहन की मां ने कर डाली थी हत्या
शहर को हिला देने वाली घटना 22 मार्च को खैरनगर में हुई, जहां निशा ने अपने प्रेमी और पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने ही दोनों बच्चे मिराब और कोनन की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की लाश को गंगनहर में बहा दिया गया था। मिराब का शव तो मिला गया था लेकिन कोनेन का शव आज तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रेमी को भी जेल भेजा था।

कोल्ड स्टोरेज में धमाके से सात परदेशी मजदूरों की हुई थी मौत
दौराला के जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज में 24 फरवरी को धमाका हुआ। सात लोगों की मौत हो गई। दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोग बेहोश हो गए थे। यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। पीड़ित परिवार को स्टोर मालिक ने आर्थिक मदद की थी।

बेटे ने किया था मां-बाप का कत्ल
14 मई 2023 को शास्त्रीनगर में आर्यन अपनी मां ममता और पिता प्रमोद का घर में कत्ल कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आर्यन को गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर कत्ल किया था। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

लोहियानगर ब्लास्ट में हुई थी पांच मजदूरों की मौत
लोहियानगर में 17 अक्टूबर को फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और पांच लोगों की मौत हुई थी। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया था। इस मामले में मौके पर पटाखा फैक्टरी बताया गया था हालांकि बाद में प्रशासन साबुन फैक्टरी होने की बात प्रशासन ने कही थी।

सुरंग गैंग का हुआ था खुलासा
हापुड़ अड्डे पर 28 मार्च को न्यू अंबिका ज्वैलर्स में नाले से सुरंग बनाकर बदमाश अंदर घुस गए और 40 लाख की ज्वैलरी चोरी की थी। मालिक पीयूष गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले तीन वारदात इसी तरह सुरंग बनाकर हो चुकी थी। बाद में आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने इस मामले में बाद में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। यह आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या, फिर खुद भी फंदे पर लटका, चार माह पहले जमानत पर आया था दुष्कर्म का आरोपी

मेरठ आकर रुका था माफिया अतीक का शूटर
प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम मेरठ में अतीक अहमद के बहनोई डा. अखलाक के घर पर 5 मार्च को आकर रुका था। एसटीएफ ने गुड्डू को पनाह देने वाले डा. अखलाक को गिरफ्तार किया और कार्रवाई की थी। अतीक की बहन और भांजियों को आरोपी बनाया गया है। यहा पर कई बार प्रयागराज पुलिस ने दबिश दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed