फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Year Ender 2023: CM Yogi had inaugurated burn unit but it did not become operational

Year Ender 2023: पूरी नहीं हुईं उम्मीदें, सीएम योगी ने किया था बर्न यूनिट का लोकार्पण पर नहीं हुई चालू

Mon, 25 Dec 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

Year Ender 2023 : पिछले साल मई में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्न यूनिट का लोकार्पण किया था, उम्मीद थी अब यह चालू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
Year Ender 2023: CM Yogi had inaugurated burn unit but it did not become operational
मेडिकल का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और जिला अस्पताल का एमआरआई भवन। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए बेहतर सुविधाओं की उम्मीदों के साथ यह साल भी गुजर गया। जनता के लिए चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर करने के कई ख्वाब इस साल भी पूरे नहीं हो सके। न तो एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी बर्न यूनिट शुरू हो पाई और न ही पीएल शर्मा जिला अस्पताल में एमआरआई यूनिट। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में न ही ट्रॉमा सेंटर शुरू हो पाया और न ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरी हो पाई। जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्डों को फिर से शुरू करने का ख्वाब भी पूरा नहीं हो सका। पिछले साल मई में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्न यूनिट का लोकार्पण किया था, उम्मीद थी अब यह चालू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। न पूरा स्टाफ मिला और न ऑक्सीजन पाइप लाइन से इसे जोड़ा जा सका। यही हाल जिला अस्पताल की एमआरआई यूनिट का है। इसे भी मशीन नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन

तीन साल से मशीन का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग में 32, मेडिकल कॉलेज में 82 और जिला अस्पताल में 26 चिकित्सकों की कमी है। इनकी भरपाई के लिए पत्राचार चल रहा है, लेकिन इनकी कमी पूरी नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में छह प्राइवेट वार्ड सालों से बंद पड़े हैं। इन्हें शुरू करने की कवायद भी अधूरी रह गई। मेडिकल कॉलेज में 20 प्राइवेट हैं, जिनमें से 10 ही चालू किए जा सके हैं। 

-सुपर स्पेशियलिटी ने पकड़ी रफ्तार 
अच्छा यह रहा कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक ने रफ्तार पकड़ ली है। हृदय रोग और विभिन्न तरह की सर्जरी से संबंधित कई उपलब्धियां हासिल कीं। मेडिकल के छात्रों को कई शोधों में पुरस्कार भी मिले। बंद पड़ी रेडियोथैरेपी चालू हो गई। 

विज्ञापन

-नए साल से बेहतर इलाज की उम्मीदें
उम्मीद है कि 2024 में ये सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। बर्न यूनिट, एमआरआई यूनिट, ट्रॉमा सेंटर और निजी वार्ड की सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी। जिला अस्पताल में भी प्राइवेट वार्ड शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में स्पोर्टस इंजरी सेंटर बनाने की कवायद चल रही है। उम्मीद है अगले साल पूरी हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

कोरोना से रही राहत, डेंगू का हमला जारी
बीमारियों में इस साल कोरोना से राहत रही। इक्का दुक्का मरीज ही मिले। कोई लहर नहीं आई। जो मरीज मिले, वे भी घर पर रहकर की ठीक हो गए। 29 लाख से ज्यादा लोगों को यहां वैक्सीन की डोज लग चुकी है। डेंगू का हमला रहा। एक हजार से ज्यादा मरीज चुके हैं। कई मौतें भी हुईं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग तीन मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। इसके अलावा कुत्तों और बंदरों का हमला जारी रहा। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की जिला अस्पताल में भीड़ लगी रहती है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed