फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yakub's shares in many properties including school and hospital

UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के कई प्रॉपटी में मिले शेयर, पुलिस ने नोटिस भेजकर मांगी जानकारी

Wed, 16 Nov 2022 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 05:49 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के कई प्रॉपटी में शेयर मिले हैं। वहीं पुलिस ने संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Yakub's shares in many properties including school and hospital
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के शहर में स्कूल और अस्पताल सहित कई प्रॉपर्टी में शेयर मिले। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर जानकारी मांगी। साथ ही याकूब की कंपनी में शेयरधारकों से भी जवाब मांग लिया है। पुलिस का कहना है कि जब्तीकरण से पहले सारे साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन


31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी अवैध तरीके से चलती मिली थी। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। चार दिन पहले याकूब, फिरोज, इमरान, संजीदा बेगम, मोहित त्यागी, फैजान, मुजीब के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा कर मुजीब और उसका भाई मुशीर जेल भेजा है। पुलिस ने याकूब परिवार से जुड़ी सभी कंपनियों की जानकारी जुटाई हैं। पुलिस ने बताया कि याकूब कुरैशी के शहर में अस्पताल और स्कूल भी शेयर हैं। उनकी संपत्ति, बैंक खातों की भी डिटेल एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमानगढ़ की खास बातें: सिर्फ दिन में कर सकेंगे जंगल की सफारी, विदेशी पर्यटकों से वसूला जाएगा दोगुना शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई और देहरादून में दबिश की तैयारी
एसटीएफ याकूब और उनके बेटों की लोकेशन का पता लगाने के लिए सीडीआर खंगाल रही है। याकूब पहले दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां पर दोनों बेटों के साथ छुपे थे। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब ने ठिकाना बदल दिया है। अब पुलिस मुंबई और देहरादून में याकूब के रिश्तेदारों के यहां पर दबिश देनी की तैयारी में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: सपा कार्यकर्ता के घर डकैती: तुम्हारे पिता को हार्टअटैक आया है... कुंडी खोलो, फिर बड़ी वारदात से दहला इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed