फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrote letter to Chief Minister against vicious junkies

शातिर कबाड़ियों के खिलाफ मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी

Tue, 20 Oct 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wrote letter to Chief Minister against vicious junkies
मेरठ। भाजपा सांसद ने सोतीगंज में लूट एवं चोरी के वाहन काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से बदनामी हो रही है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सोतीगंज में हिस्ट्रीशीटर राहुल काला, मन्नू कबाड़ी, राहुल चक्की सरीखे कबाड़ी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब एवं यूपी से चोरी एवं लूटे गए वाहन काट रहे हैं। वाहन चोर सोतीगंज में वाहन बेचने की जानकारी कई बार पुलिस को दे चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस उक्त कबाड़ियों पर शिकंजा नहीं कस रही है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चिट्ठी में बताया कि चार-पांच साल पहले एडीएम ने छापा मारकर एक गोदाम में करीब 400 वाहनों के चेसिस सील किए थे। कोर्ट में सुनवाई का समय आया तो चेसिस गोदाम से गायब मिले। इतना ही नहीं एडीएम का तबादला करा दिया गया। चोरी और लूट के वाहनों से वारदातें की जा रही हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। हालांकि सांसद पूर्व में इस मामले को संसद में उठा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि सोतीगंज के शातिर कबाड़ी राहुल काला, मन्नू और राहुल चक्की समेत कई अन्य लोग हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कबाड़ियों से दोस्ती निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनाई गई है। उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed