फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers showed their strength to join the Meerut division team.

Meerut News: मेरठ मंडल की टीम में शामिल होने को पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 24 Jan 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength to join the Meerut division team.
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए गए मंडलीय ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में होगा। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें छह जिलों से आए पहलवानों ने दम दिखाया। उनके प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम का चयन किया गया।
ट्रायल शनिवार सुबह 11 बजे से स्टेडियम के कुश्ती हॉल में कराए गए। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ जिले से पहलवानों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया और अपने-अपने वर्ग में दांवपेच दिखाए। इस दौरान करीब 50 से अधिक पहलवानों ने किया लिया। उन्होंने फ्री स्टाइल के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भारवर्ग और ग्रीको रोमन के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 97 और 130 किलोग्राम वर्ग के लिए ट्रायल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रीको में 60 किलोग्राम में मेरठ के तरुण कश्यप, 63 किलोग्राम में मेरठ के साहिल, 67 किलोग्राम में मेरठ के विकास मावी, 72 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के प्रवेश, 82 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के निशांत, 87 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के निखिल, 97 किलोग्राम में बागपत के अभय कुमार और 130 किलोग्राम में बागपत के सूर्य प्रताप का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में मेरठ के निखिल, 61 किलोग्राम में बागपत के कीर्ति कुमार, 65 में मेरठ के देव नागर, 70 किलोग्राम में मेरठ के अली मोहम्मद, 74 किलोग्राम में मेरठ के लक्ष्य, 86 किलोग्राम में मेरठ के शिवम, 92 में बागपत के विजय और 97 किलोग्राम में बागपत के ही रोहित का चयन किया गया। चयन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच कुलविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed