फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wrestler player was crazy in love, crossed the limits to marry a boyfriend

इश्क में पागल थी रेसलर खिलाड़ी, प्रेमी से शादी करने के लिए की हदें पार

Sun, 04 Mar 2018 06:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Mar 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
wrestler player was crazy in love, crossed the limits to marry a boyfriend
जानकारी लेती एसएसपी मंजिल सैनी

दुष्कर्म मामले में जेल काट रहे प्रेमी से शादी करने के लिए रेसलर खिलाड़ी ने सभी हदें पार कर दी। वह इश्क में पागल थी। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ में गैंगरेप के आरोप में बंद प्रेमी की खातिर रेसलर शालू कुछ भी करने को तैयार थी। उसने दुष्कर्म पीड़िता व परिवार को फंसाने की प्लानिंग बनाई। उसकी मंशा थी कि उसका प्रेमी किसी तरह जेल से बाहर आ जाए। अमर उजाला ने घटना वाले दिन कई संकेत देकर इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शालू और सीसीएसयू के छात्र नेता राजीव खारी की दोस्ती सीसीएसयू के कुश्ती हॉल में हुई थी। दोनों मेडिकल क्षेत्र में किराये पर रहते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। पांच माह पूर्व राजीव गैंगरेप के केस में जेल चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंशन मत लो, मैं छुड़ाऊंगी
पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को शालू जेल में राजीव से मिलने गई थी। शालू ने उससे कहा कि टेंशन मत लो। ऐसा काम करूंगी कि तुम 15 दिन में जेल से बाहर आ जाओगे। 

सच बताओ, कॅरियर खराब हो जाएगा
पुलिस ने शालू और गरिमा से पूछताछ की। लेकिन दोनों तेजाब से हमला होने पर कायम रहीं। एएसपी कैंट ने कहा कि सच बता दो, नहीं तो कॅरियर खराब हो जाएगा। दोनों ने घबराकर सच बता दिया।

पढ़ें : जेल में बंद प्रेमी के खातिर रेसलर शालू ने रची थी खौफनाक साजिश, खुलासा...

जेल में बनी प्लानिंग, भूरा गिरफ्तार

wrestler player was crazy in love, crossed the limits to marry a boyfriend
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार तेजाब कांड की पटकथा जेल में लिखी गई। राजीव खारी, तेजाब उपलब्ध कराने वाला राजीव का परिचित भूरा पहलवान पुत्र पवन निवासी छिलौरा, शालू और गरिमा को साजिश रचने और झूठा केस बनाने का आरोपी बनाया जा रहा है। विजय को क्लीन चिट दी गई है। प्रेसवार्ता में विजय के बड़ा गांव परीक्षितगढ़ से कई लोग पहुंचे थे। जिन्होंने एसएसपी की सराहना कर मिठाई भी बांटी। 

वहीं, शनिवार देर रात पुलिस ने भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया। भूरा चार दिन पहले अजय उर्फ रिंकू की हत्या में नामजद हुआ था। एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम किया था। एसएसपी ने देहली गेट थाने पहुंचकर पूछताछ की तो भूरा ने बताया कि एक माह पूर्व शालू उसके पास आई थी। कोल्डड्रिंक की खाली बोतल में वह तेजाब ले गई थी। उसने अजय हत्याकांड में भी होना कबूला।

पहले टेस्ट में पास आईपीएस
एसिड अटैक के केस की जांच करने वाले आईपीएस अधिकारी एएसपी कैंट सतपाल सिंह से डीजीपी ओपी सिंह ने फोन पर बात की थी। एएसपी ने दावा किया था कि शालू झूठ बोल रही है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। जिस पर डीजीपी ने एएसपी को चैलेंज किया था कि अगर आपकी बात गलत निकली तो सजा मिलेगी। लेकिन एएसपी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि सर, जो चाहे सजा दे देना। पांच बार डीजीपी और एएसपी में बात हुई थी। शनिवार को खुलासा होने पर डीजीपी ने एसएसपी को फोन करके कहा कि आईपीएस सतपाल पहले ही टेस्ट में पास हो गए हैं। यह अच्छे आईपीएस की पहचान है।

पढ़ें : पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार

यह सवाल तो उठते हैं 

wrestler player was crazy in love, crossed the limits to marry a boyfriend
एसएसपी मेरठ

- शालू अपने कमरे से बाइक से बेगमपुल पर आई थी। घटना के बाद बाइक कहां गई। कोई युवक भी उसके साथ था। इसके बारे में पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं बताया।
- तेजगढ़ी स्थित एक होटल में हुई गैंगरेप की वारदात को पुलिस अब फर्जी बता रही है। आखिर पांच माह तक पुलिस कहां सो रही थी। तेजाब कांड के खुलासे से अब इस केस को क्यों जोड़ा गया। 
- पुलिस ने पहले जल्दबाजी में सोनी को जेल भेजा, जबकि विजय को रोके रखा। शालू और गरिमा को मीडिया के सामने नहीं लाया गया। पुलिस अब राजीव खारी को भी क्यों बचा रही है। 

तेजाब ही क्यों?
पुलिस के अनुसार जब शालू से पूछा कि तेजाब का आइडिया कहां से सूझा तो शालू ने बताया कि एसिड अटैक के घटना में सीधे शासन स्तर से जल्द कार्रवाई होती है। उनकी योजना फर्जी मुकदमे की पैरवी करने वाली सोनी को फंसाना था, ताकि वह जेल चली जाए और फिर समझौता हो जाए। लेकिन इससे पहले ही हमारी पोल खुल गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed