{"_id":"5da041d78ebc3e93c202c7b1","slug":"world-shooting-rankings-have-been-released-and-shooter-saurabh-chaudhary-made-place-in-top-three","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड शूटिंग रैंकिंग में छाए मेरठ के निशानेबाज, सौरभ ने फिर मारी बाजी, ये है अगला टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड शूटिंग रैंकिंग में छाए मेरठ के निशानेबाज, सौरभ ने फिर मारी बाजी, ये है अगला टारगेट
Fri, 11 Oct 2019 02:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) ने हाल ही में वर्ल्ड रैंकिंग जारी की है। जारी हुई रैंकिंग में एक बार फिर से मेरठ के निशानेबाज छा गए हैं। क्रांतिधरा मेरठ से पांच ने बाजी मारी है तो वहीं बागपत जनपद से एक निशानेबाज ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी ने हासिल की तीसरी रैंक
10 मीटर एयर पिस्टल में मेरठ के कलीना गांव के रहने वाले सौरभ चौधरी तीसरी रैंक हासिल कर टॉप थ्री में शामिल हो गए हैं। सौरभ ने एक बार फिर से अपने जिले व देश का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि एशियाड में गोल्ड जीतने वाले सौरभ का अगला टारगेट दोहा कतर है। यहां एशियन शूटिंग चैंपियनशिप दो से नौ नवंबर तक होगी। सौरभ 20 अक्तूबर को दोहा रवाना हो जाएंगे। सौरभ ने ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है। आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ ने कई पदकों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक हुईं दिव्या काकरान, वीडियो वायरल कर बयां किया दर्द, शूटर शहजर ने कही हाईकोर्ट जाने की बात
Trending Videos
वहीं बागपत की सीमा तोमर ने डबल ट्रैप में दुनिया के टॉप 121 निशानेबाजों में से 97वीं रैंक हासिल की है।
निशानेबाज इवेंट जारी रैकिंग के अनुसार वर्ल्ड रैकिंग में शामिल खिलाड़ी
सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल 3 186
शहजर रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल 20 186
रवि कुमार 10 मीटर एयर राइफल 61 212
शिराज शेख स्किट मैन्स 66 149
मिराज अहमद खान स्किट मैन्स 42 149
सानिया शेख स्किट वूमेन्स 71 106
सीमा तोमर डबल ट्रैप 97 121
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
निशानेबाज इवेंट जारी रैकिंग के अनुसार वर्ल्ड रैकिंग में शामिल खिलाड़ी
सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल 3 186
शहजर रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल 20 186
रवि कुमार 10 मीटर एयर राइफल 61 212
शिराज शेख स्किट मैन्स 66 149
मिराज अहमद खान स्किट मैन्स 42 149
सानिया शेख स्किट वूमेन्स 71 106
सीमा तोमर डबल ट्रैप 97 121
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/