भावुक हुईं दिव्या काकरान, वीडियो वायरल कर बयां किया दर्द, शूटर शहजर ने कही हाईकोर्ट जाने की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 की सलेक्शन कमेटी द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्ड सहित अन्य अवार्डों की घोषणा की गई। इसमें चयन न होने पर मूलरूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान व मेरठ के अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी ने सवाल उठाए हैं। दिव्या ने सोशल मीडिया पर डेढ़ मिनट की वीडियो अपलोड कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भावुक होते हुए सलेक्शन कमेटी पर भेदभाव के आरोप लगाए। शहजर रिजवी ने मामले को लेकर हाईकोर्ट में जाने की बात कही।
स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 के लिए सलेक्शन कमेटी की 16 व 17 अगस्त को बैठक के बाद शनिवार को अवार्ड की घोषणा की गई। अर्जुन अवार्ड के लिए कुश्ती में मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान व शूटिंग में मेरठ के शहजर रिजवी को इस बार नाम शामिल करने का भरोसा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलेक्शन कमेटी ने कुश्ती में हरियाणा के हिसार निवासी पूजा डांढा को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार पश्चिमी यूपी के ये शूटर और एथलीट, तस्वीरें
इसके बाद दिव्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर कर दी। डेढ़ मिनट की वीडियो में दिव्या ने अपने जीते हुए मेडल गिनाए। दिव्या ने रेलवे में जद्दोजहद के बाद नौकरी का जिक्र करते हुए अर्जुन अवार्ड न मिलने को लेकर दुख व्यक्त किया।
पिता सूरज सिंह ने बताया कि चार साल से बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अर्जुन अवार्ड न मिलने का मलाल है। इससे आत्मविश्वास को ठेस पहुंची है, लेकिन यह संघर्ष जारी रहेगा। दिव्या कजाख्स्तान में होने वाली चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने की तैयारी कर रही है।
EXCLUSIVE: इनाम के रुपयों से शौक नहीं पिता का कर्ज चुकाएंगे सौरभ चौधरी, सांझा किए 'सपने'
वहीं मेरठ के छोटा मवाना निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी ने भी अर्जुन अवार्ड न मिलने पर दुख जताया। शूटिंग में अंजुम मोदगिल को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा हुई है। शहजर ने बताया कि वो अंजुम मोदगिल के अंक और खुद के अंक का मिलान करने के बाद हाईकोर्ट का रुख करेंगे। 2018 में वर्ल्ड रैंक में नंबर एक पर, कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भी शहजर को अर्जुन अवार्ड न मिलने का दुख है।
केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजीजू को किया ट्वीट
दिव्या काकरान ने अर्जुन अवार्ड की सूची में नाम शामिल न करने पर केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजीजू को ट्वीट किया है। इसमें दिव्या ने लिखा आज बहुत अफसोस है मेरी दावेदारी होने के बावजूद भी अवार्ड नहीं दिया गया। अवार्ड देने में भेदभाव कब तक होगा, संघर्ष जब तक होगा लड़ती रहूंगी और हार नहीं मानूंगी। संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होगी।
दिव्या काकरान के अवार्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट 2018 में ब्रांज मेडल।
एशियन गेम्स जकार्ता 2018 में ब्रांज मेडल।
एशियन चैंपियनशिप देहली 2017 में सिल्वर।
एशियन चैंपियनशिप 2019 में ब्रांज मेडल।
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जोहंसबर्ग 2017 में गोल्ड मेडल।
अर्जुन अवार्ड में नाम शामिल होने वाली हरियाणा की पूजा डांढा के अवार्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट 2018 में सिल्वर मेडल।
वर्ल्डचैंपियनशिप 2018 में ब्रांज मेडल।
वूमेन फ्री स्टाइल रेसलिंग 2010 में सिल्वर मेडल।
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2014 में ब्रांज मेडल।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/