फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women Commission cognizance after boy attacked two sisters in protest against tampering Meerut

यूपी: छेड़छाड़ के विरोध में दो सगी बहनों के सिर फोड़े, महिला आयोग ने मामले पर लिया संज्ञान

Thu, 27 Jun 2019 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Women Commission cognizance after boy attacked two sisters in protest against tampering Meerut
घायल युवतियों का हाल जानने पहुंची महिला सदस्य राखी त्यागी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में दो सगी बहनों पर छेड़छाड़ के बाद हुए जानलेवा हमले के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। गुरुवार को महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों बहनों का हाल जाना और थाना पुलिस को 24 घंटे की भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। राखी त्यागी ने पुलिस से साफ साफ कहा कि आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को खड़ौली गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आई उसकी बहन पर भी हमला किया। युवतियां खेत पर काम करके घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


बीच गांव में वारदात करने के बाद आरोपी फरार हो गया और ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बहनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में गुरुवार को भी सांप्रदायिक तनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी दो बहनें बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेतों से काम करके घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव का ही राजन पुत्र रतनलाल एक बहन का पीछा करने लगा। उस पर छींटाकशी भी की।

जैसे ही दोनों बहनें गांव की चौपाल के पास पहुंची तो उन्होंने राजन का विरोध किया। इस पर राजन ने पास के निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड उठाकर युवती पर हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसकी बड़ी बहन बचाने दौड़ी तो आरोपी ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। 

वारदात के बाद दोनों समुदाय के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों युवतियों को रीता नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दूसरी आईसीयू में भर्ती है।

इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। 

दोस्ती का बना रहा था दबाव
परिजनों ने बताया कि आरोपी कई बार चोरी व लूट के मामले में जेल जा चुका है। एक साल से उसका पड़ोसियाें के यहां आना जाना था। तभी से वह बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। 15 दिन पूर्व भी उसने छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद से वह लगातार धमकी दे रहा था। 

मां-बाप चल बसे, भाई का है सहारा 
ग्रामीणों ने बताया कि युवतियों के मां-बाप नहीं हैं। परिवार में पांच बहनें और एक शादीशुदा भाई है। पांचों बहनों की शादी नहीं हुई है। भाई मजदूरी करके पूरे परिवार को पालन पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed