फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women are doing exercise in Meerut and they have their fitness right

ये है महिलाओं की फिटनेस का राज, रखेंगें इन बातों का विशेष ध्यान तो नहीं बढ़ेगा मोटापा

Tue, 26 Mar 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil मोहम्मद शाह आलम, अमर उजाला, मेरठ
मोहम्मद शाह आलम, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Women are doing exercise in Meerut and they have their fitness right
व्यायाम करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मोटापा कम करने के साथ हर समय फिट रहना महिलाओं की चाहत बन गई है। बदलते समय के साथ-साथ अब देहात क्षेत्र में भी आधुनिक महिलाएं अपने फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। जिसमें विभिन्न तरह के व्यायाम करते हुए खुद का मोटापा घटाने की कोशिश में लगी है। वसा युक्त भोजन से परहेज कर रही है। मोटापे से परेशान गांवों की महिलाएं सुबह-शाम व्यायाम कर रही हैं।

विज्ञापन


मोटापे से परेशान महिला एवं पुरुष निजात पाने की कशमकश में हैं। वजन कम करने की दवा से लेकर सुबह-शाम व्यायाम करने की आदत बन रही है। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सर्वेश सिंह का कहना है कि महिला और पुरुषों में मोटापा बढ़ना खानपान पर निर्भर करता है। समय के बदलाव के साथ आज गांवों के लोगों ने खानपान की शैली में परिवर्तन किया है। जंक फूड, मीठा, चिकनाई युक्त पदार्थ का अधिक प्रयोग से लोगों में मोटापा बढ़ना प्रारंभ हो जाता है। मोटापा बढ़ना शुरू होने पर सबसे पहले कब्ज, गैस, ब्लड प्रेशर रोग, घुटनों का दर्द व कमर दर्द की शिकायतें आने लगती हैं। इसी कारण मोटापे के बाद इंसान आलसी व सुस्त रहने लगता है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की राय के अनुसार महिलाएं एवं पुरुष नियमित तरीके से खानपान का परहेज एवं व्यायाम करें तो मोटापा काबू किया जा सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि जंक फूड एवं वसा युक्त खाने का परहेज करते हुए एक से दो महीने के अंदर चार किलोग्राम तक वजन घटाया जा सकता है। योग, जिम व ऐरोबिक करते हुए हम स्वयं को फिट रख सकते हैं। डी फिट, स्लीमर, वैक्यूम, ट्रेड मिल, साइकिलिंग, स्टैपर व ट्विस्टर आदि के माध्यम से नियमित व्यायाम करना मोटापा घटाने में फायदेमंद है। देहात क्षेत्र की महिलाएं व युवतियां फिट रहने के लिए संपर्क मार्गों पर सुबह-शाम व्यायाम करती दिख जाती हैं। नगर की महिलाएं भी जागरूक हो गई हैं। जिसके चलते उन्होंने दिनचर्या तय करते हुए उसमें व्यायाम को महत्व दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र में हर्रा निवासी जीनत चौहान का कहना है कि मोटापे के कारण कई बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसीलिए व्यायाम के माध्यम से खुद को दुरस्त रखा जा सकता है। रोहटा निवासी शबनम और कविता का कहना है कि मोटापे से महिला एवं पुरूष दोनों की आयु देखने में ज्यादा प्रतीत होती है। व्यायाम से हम स्वयं को फिट रख सकते हैं। 

नित्यापुर निवासी बिमलेश गुप्ता व डाहर निवासी रेशू सिंह का मानना है कि व्यायाम से शरीर को खूबसूरत और आकर्षक बनाया जा सकता है। डालमपुर निवासी विभा पूनिया का कहना है कि नियमित व्यायाम से उन्होंने स्वयं को फिट बनाया है। 

वहीं, सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल का कहना है कि जिम और ऐरोबिक्स के साथ योग भी आधुनिक शैली में शामिल होता जा रहा है। मोटापे से परेशान महिलाएं व युवतियां चुस्त और स्लिम दिखने के लिए जमकर मेहनत कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed