फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman strangled to death, dead body found near post

Meerut News: महिला की गला रेतकर हत्या, चौकी के पास मिला शव

Sun, 21 May 2023 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death, dead body found near post
हस्तिनापुर/मेरठ। वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर के किनारे महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। महिला की गला रेतकर हत्या की गई और बाद में शव वहां फेंक दिया गया। जहां शव मिला है, वह भ्रदकाली पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना दी। महिला के पास से गाजियाबाद के सर्वोदय नगर विजय नगर का आधार कार्ड और मोबाइल मिला है, जबकि टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में उसकी ससुराल है, लेकिन वह काफी समय से ससुराल में नहीं रह रही थी।
विज्ञापन

कुछ राहगीर दोपहर गंगनहर पटरी से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि महिला का शव पड़ा है। पता चलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 32 साल थी। उसने सूट-सलवार पहना हुआ था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया। दोनों शव के ऊपर रखे हुए थे। आधार कार्ड में महिला का नाम मीनू पुत्री बनवारी निवासी सर्वोदय नगर विजय नगर गाजियाबाद लिखा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल चेक किया। इसमें लॉक नहीं लगा था। मोबाइल में करीब पांच-छह ऑडियो रिर्काडिंग मिली है। बताया जा रहा है कि यह रिर्काडिंग शुक्रवार और शनिवार की है। पता चला है कि महिला कई लोगों के संपर्क में थी। एक ऑडियो में लोन कराने को लेकर बातचीत की गई है।
विज्ञापन


काफी समय पहले छोड़ दी थी ससुराल
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि मीनू का मायका गाजियाबाद और ससुराल पूठा गांव में है। पुलिस उसकी ससुराल में पहुंची तो पता चला कि वह काफी समय से ससुराल में नहीं रहती। वह कई लोगों के संपर्क में थी। किसी के पास रह रही थी या फिर अकेली, इसके बारे में ससुरालियों को कुछ नहीं पता। यह भी पता चला कि महिला कुछ समय पहले तक नोएडा में भी नौकरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या पर उठे कई सवाल
आशंका है कि किसी गाड़ी में शव को लाया गया और सुनसान जगह देखकर शव पटरी पर फेंक दिया गया। शव के ऊपर ही मोबाइल और आधार कार्ड भी रख दिया। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब महिला की हत्या कर दी गई थी तो उसका शव गंगनहर में भी फेंका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शायद हत्यारे चाहते थे कि महिला की पहचान हो जाए। इसलिए मोबाइल में भी लॉक नहीं लगाया गया था। यह भी आशंका है कि शनिवार दोपहर ही शव यहां फेंका गया।

कॉल डिटेल और ऑडियो से खुलेगा मौत का राज
पुलिस महिला के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, क्योंकि जिस तरीके से महिला के मोबाइल में ऑडियो मिली है, उससे लग रहा है कि महिला की हत्या किसी परिचित ने ही की है। कॉल डिटेल और ऑडियो से ही महिला की मौत का राज खुलेगा।



महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। शव यहां लाकर फेंका गया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed