यूपी: मेरठ में ऑटो से उतर रही महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में शहर के बीचों बीच एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को लालकुर्ती थानाक्षेत्र में ऑटो से उतरने के दौरान एक महिला को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं ऑटो चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान मामेपुर निवासी रेखा पत्नी बृजेश के रूप में हुई है।
बताया गया कि मृतक महिला रेखा का पति बृजेश होमगार्ड कमांडेंट का अर्दली है। महिला भोपाल नर्सिंग होम के पास पिछले 3 महीने से एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट के लिए लगातार आ रही थी। आज सुबह भी वहां जाने के लिए घर से निकली थी। वह लालकुर्ती क्षेत्र में ऑटो से उतरी थी जहां उस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।