फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman shot dead in Meerut city during the day while she was in auto

यूपी: मेरठ में ऑटो से उतर रही महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर

Tue, 23 Jul 2019 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
woman shot dead in Meerut city during the day while she was in auto
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में शहर के बीचों बीच एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को लालकुर्ती थानाक्षेत्र में ऑटो से उतरने के दौरान एक महिला को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं ऑटो चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।  मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान मामेपुर निवासी रेखा पत्नी बृजेश के रूप में हुई है।

बताया गया कि मृतक महिला रेखा का पति बृजेश होमगार्ड कमांडेंट का अर्दली है। महिला भोपाल नर्सिंग होम के पास पिछले 3 महीने से एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट के लिए लगातार आ रही थी। आज सुबह भी वहां जाने के लिए घर से निकली थी। वह लालकुर्ती क्षेत्र में ऑटो से उतरी थी जहां उस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed