फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman ruckus in the meeting of deputy CM in muzaffarnagar imposed serious charges

डिप्टी सीएम की सभा में महिला का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप       

Sat, 13 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Woman ruckus in the meeting of deputy CM in muzaffarnagar imposed serious charges
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रही डिप्टी सीएम की सभा में एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने थाना पुलिस के साथ ही एक जनप्रतिनिधि व कई अन्य पर गंभीर आरोप लगाए और आत्महत्या की धमकी देते हुए अपने कथित पति की बरामदगी की मांग की। किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत करते हुए सभा से बाहर लाया गया। 

विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शैली वत्स कई माह से अपने कथित पति मोहित गर्ग की तथाकथित गुमशुदगी का आरोप लगाते हुए उसकी बरामदगी के लिए थाने व अफसरों के चक्कर काट रही है। पुलिस महिला को मनोरोगी मानते हुए उसके कथित पति के अपने घर पर ही होने का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद महिला आए दिन कलक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, शहर विधायक व थाने पर हंगामा करती रहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उक्त महिला भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की सभा में जा पहुंची और हंगामा करते हुए उनसे मिलने की मांग करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हंगामे पर उतर आई और थाना पुलिस के साथ ही अफसरों, जनप्रतिनिधि समेत कई अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला के हंगामे को देख पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनन-फानन में महिला पुलिसकर्मियों को भेजकर उक्त महिला को सभा स्थल से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद उसे एक तरफ ले जाकर बमुश्किल समझाबुझाकर शांत करते हुए वहां से रवाना किया गया। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है, जिसके चलते वह आए दिन इसी तरह हंगामा करती रहती है। उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed