फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman of Delhi has beating a youth after collision of bike at Shamli

शामली: बाइक की साइड लगने पर दिल्ली की महिला ने युवक को धुना, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 25 Sep 2019 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Woman of Delhi has beating a youth after collision of bike at Shamli
सांकेतिक तस्वीर

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में सड़क पार कर रही महिला को बाइक की साइड लग गई। इसके बाद महिला ने युवक की जमकर पिटाई की। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया। उधर, दो दिन पूर्व बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक की पिटाई का भी वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह महिला गाड़ी में सवार होकर शामली से जा रही थी। बताया जाता है कि महिला ने मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के निकट गाड़ी रोकी और उतरकर सड़क पार कर कुछ सामान लेने जा रही थी। उसी समय बाइक पर आ रहे युवक की महिला को साइड लग गई। इसके बाद महिला ने युवक की जमकर धुनाई की। इस दौरान भीड़ इकट्ठी हो गई। बाद में कुछ लोगों ने युवक को छुड़ाया। कुछ लोगों ने पिटाई करते हुए महिला की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को दिल्ली का निवासी बताया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक की जाति पूछी और फिर जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना था कि बाइक की टक्कर से उसके पैर में चोट लग गई और उसका चश्मा टूट गया जबकि युवक का कहना था कि बाइक से हल्की सी साइड लग गई थी। उधर, दो दिन पहले बाइक चोरी करते हुए पकड़े युवक की पिटाई करने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed