फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman died after touched by 11,000 electric volt line in meerut

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत, परिजनों ने दो घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Wed, 01 Aug 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
 woman died after touched by 11,000 electric volt line in meerut
महिला के शव को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना मेरठ के मवाना की है, जहां एक महिला की करंट की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया। सैंकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 woman died after touched by 11,000 electric volt line in meerut
महिला की फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के इंचौली गांव में बुधवार सुबह उम्मीद नाम की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। बुधवार सुबह वह अपने घर की कच्ची छत पर उगी घास को साफ करने के लिए गई थी। जहां वह 11,000 केवीए विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा करने लगे। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणाें को कराया शांत
सूचना पर इंचौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों व परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाने की बात कहते हुए करीब 2 घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। एसडीओ के आने का आश्वासन देते हुए पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर कई नेता महिला के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि गांव में विद्युत व्यवस्था काफी जर्जर है। इसे लेकर अमर उजाला ने कई बार गांव में जर्जर विधुत तारो को लेकर खबर प्रकाशित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed