{"_id":"5d74dba38ebc3e93b31a560a","slug":"woman-died-after-eaten-poison-uin-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दहेज उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दहेज उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Sun, 08 Sep 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को एक विवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
मेरठ के सोफीपुर निवासी सोनिया (21) का विवाह चार माह पहले रामराज स्थित विद्यापुरी निवासी दीपक से हुआ था। शनिवार को विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और गृहक्लेश से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी
महिला के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के तहरीर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।