{"_id":"5a522c444f1c1bd5178b568b","slug":"woman-charged-jeth-gang-rape-together-with-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का आरोप- जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का आरोप- जेठ ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक विवाहिता से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने जेठ पर अपने दोस्त के साथ मिलकर तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। यह मामला कोतवाली मंडी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पढ़ें : मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। इसकी शिकायत उसने जेठानी से भी की थी। लेकिन जेठ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विवाहिता का आरोप है कि 20 दिसंबर को जब वह घर में अकेली थी तो जेठ अपने दोस्त के साथ आया। दोनों ने उसे कमरे में खींचकर कनपटी पर तमंचा लगा गैंगरेप किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। उसने अगले दिन थाने में तहरीर दी। इससे गुस्साए आरोपियों ने दोबारा घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव कराने आई सास और ननद को भी पीटा गया। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/