{"_id":"5ceecdd6bdec22077b4594f6","slug":"woman-and-two-children-died-after-consuming-poisonous-substances-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से दो बच्चों सहित महिला की मौत, जांच मेें जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से दो बच्चों सहित महिला की मौत, जांच मेें जुटे पुलिस अधिकारी
Wed, 29 May 2019 11:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में बाबरी थानाक्षेत्र के गोगवान जलालपुर में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर में रखी कोल्ड ड्रिंक पीने से इनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस उनके बयान को संदिग्ध मान रही है और आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मरने वाली महिला रचना (30) पत्नी रविंद्र, दो बच्चों में इनकी बेटी मानसी (9) और बेटा विक्रांत (6) है। बताया जा रहा है कि रविंद्र, उसका भाई कविंद्र और जोनी अपने माता पिता के साथ संयुक्त रूप से एक ही घर में रहते हैं। कविंद्र और रविंद्र शादीशुदा हैं। तीनों भाई और उनके पिता थानाभवन में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को परिवार के सभी सदस्य अपने काम पर चले गए थे। कविंद्र की पत्नी कई दिन से अपने मायके गई हुई थी। उसके बच्चे रविंद्र के पास थे। बुधवार को कविंद्र का साला आकर इन बच्चों को अपने साथ ले गया। उनके जाने के कुछ देर बाद रचना और उसके दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां लगनी शुरू हो गई। मोहल्ले वाले गंभीर हालत देख शामली अस्पताल ले गए। शामली में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान रचना और विक्रांत की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मानसी की गंभीर हालत को देख उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी भी मौत हो गई। एसओ बाबरी ने बताया कि जांच करने पर घर पर प्लास्टिक की बोतल वाली कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल मिली है। कोल्ड ड्रिंक पीने से मृत्यु वाली बात नहीं लग रही। मृत्यु किसी जहरीली चीज के खाने से ही होने की संभावना है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/