{"_id":"5faa8d368ebc3e9c0724bb4d","slug":"woman-absconding-with-bike-rider-snatching-four-month-old-baby-from-mothers-lap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां की गोद से चार माह की बच्ची को छीनकर बाइक सवार युवक के साथ महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां की गोद से चार माह की बच्ची को छीनकर बाइक सवार युवक के साथ महिला फरार
Tue, 10 Nov 2020 06:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मां की गोद से बच्चे को छीनकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नहटौर थानाक्षेत्र में भीख मांगने वाली एक महिला से बाइक सवार युवक व उसकी साथी बुर्काधारी महिला चार माह की बच्ची को छीनकर फरार हो गए। बच्ची के छीनने के बाद बदहवास महिला ने शोर मचा दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला से जानकारी ली और सीसी फुटेज खंगाली। इसमें महिला बाइक पर जाती हुई दिख रही है।
मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली के थाना सरई निवासी सुमित्रा देवी अपने परिजनों के साथ 20 दिन पूर्व झालू में आई थी। उन्होंने झालू में डेरे डाल रखे हैं। वह आस-पास रोजाना भीख मांगने जाती हैं। मंगलवार को सुमित्रा अपनी बहन सीता देवी के साथ नहटौर में भीख मांगने आई थी। दोनों के पास दो बच्चे भी थे। वह दुकानों से भीख मांग रही थी।

इसी दौरान रोडवेज बस स्टैंड के सामने दोनों बहनों से एक बाइक सवार युवक व उसकी साथी महिला बातचीत करने लगी। उन्होंने नए कपड़े देने का लालच देते हुए चलने को कहा।दोनों बहनों से कहा कि उनके भाई की दुकान है। वह उन दोनों को वहां से कुछ कपड़े दिला देंगे।
इसके बाद वह अपनी बाइक पर सुमित्रा उसकी चार माह की बच्ची को बैठा कर नहटौर चांदपुर मार्ग की ओर चले गए। सीता देवी से कहा कि तुम दुकान पर पैदल आ जाओ।
नहटौर चांदपुर मार्ग से मानकपुर जाने वाले रास्ते पर उन्होंने सुमित्रा को उतार दिया और उससे बच्ची को लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सुमित्रा ने शोर मचाया और बदहवास हालत में लोगों को बताया ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/