फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winterknocks: rains heavily in Western UP, wind blows at 30 km per hour, temperature falls by six degrees

गुलाबी ठंड की दस्तक: वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे बदरा, चलीं तेज हवाएं, तापमान छह डिग्री लुढ़का

Tue, 17 Oct 2023 10:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Oct 2023 10:10 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होने के बाद मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं तापमान लुढ़कर छह डिग्री नीचे आ गया है। वहीं मौसम बदलने पर चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Winterknocks: rains heavily in Western UP, wind blows at 30 km per hour, temperature falls by six degrees
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते वेस्ट यूपी का मौसम बदल गया है। सोमवार को शहर में दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई, वहीं रात में बदरा झमाझम बरसे। देर रात तक रिमझिम बरसात होती रही। इससे गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी। तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा था। आधा अक्तूबर बीतने के बाद भी दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ था। पहाड़ों पर बने दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम बदल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका, चार की मौत कई घायल, तीन मकान धराशायी, राहत-बचाव कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ में आसमान पर काले बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कहीं पर बारिश तेज तो कही पर धीमी रही। करीब 11 बजे हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच मौसम सर्द हो गया। शाम तक मौसम में नमी बनी रही। रात में बारिश शुरू हो गई।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व रात का न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश से मौसम बदला और तापमान गिरा है। मंगलवार से मौसम के साफ होने के आसार है और दिन में मौसम में नमी बनी रहेगी। 
 

बारिश से कम हुआ प्रदूषण
सोमवार को अचानक से आयी बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर कम हो गया। 250 के आसपास चल रहा एक्यूआई गिरते हुए 154 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 150, गंगानगर 148, पल्लवपुरम 159, दिल्ली रोड़ 144, बेगमपुल 162 दर्ज किया गया। बारिश के चलते अभी प्रदूषण का स्तर कम रहेगा।

रहें सावधान, बढ़ सकती है बीमारियां
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि बारिश से मौसम बदल गया है। ऐसे में बीमारियां और बढ़ेंगी। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों का खास ध्यान रखें। सुबह के समय गर्म पानी का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed