फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife says to leave him if he keeps a beard man complaint to ssp office meerut

एसएसपी साहब! मैं क्या करूं, पत्नी कहती है, दाढ़ी रखोगे तो साथ छोड़ दूंगी

Wed, 01 Aug 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
wife says to leave him if he keeps a beard man complaint to ssp office meerut
फाइल फोटो

पुलिस के पास यूं तो हर रोज शिकायते आती रहती हैं और इनमें से कुछ शिकायतें इतनी रोचक होती हैं, जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी भी माथा पकड़ लेते हैं। यूपी के मेरठ में एक व्यक्ति कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंच गया।

विज्ञापन


आइए जानते है क्या था मामला :-

मंगलवार को एक युवक एसएसपी ऑफिस में एक अजीबो-गरीब फरियाद लेकर पहुंचा। एसएसपी दफ्तर में जिसनें भी युवक की शिकायत के बारे में सुना वह बिना हंसे नहीं रह पाया। दरअसल, शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक पत्नी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। 

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! पत्नी को मेरी दाढ़ी से ऐतराज है। वह मुझे दाढ़ी नहीं रखने देती। जानकारी के मुताबिक युवक का कहना है कि पत्नी के डर से उसका दाढ़ी से जैसे रिश्ता ही छूट गया है। युवक के अनुसार पत्नी कहती है कि यदि वह दाढ़ी रखेगा तो उसे छोड़ देगी। 

एसपी ट्रैफिक ने इस संबंध में शिकायत सुनते हुए युवक को महिला थाने में शिकायत करने को कहा। युवक ने इस संबंध में महिला थाना में भी गुहार लगाई जिसके बाद महिला थाना पुलिस द्वारा दंपति को शुक्रवार को थाने में बुलाया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed