फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   when will ezamination held...i feel insomnia disease

कब होंगी परीक्षाएं...मुझे तो नींद नहीं आ रही

Mon, 13 Apr 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
when will ezamination held...i feel insomnia disease
मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन ने हर किसी को परेशान कर दिया है। घर बैठे लोग नींद नहीं आने, चिड़चिड़ापन बढ़ने समेत अन्य दूसरी समस्याओं से घिर गए हैं। छात्र-छात्राओं को जहां अधूरी परीक्षाएं पूरी करने की फिक्र है। वहीं, हॉट स्पॉट इलाकों में फंसे लोग दवा आदि को लेकर परेशान हैं। सीसीएसयू के मनोविज्ञान विभाग द्वारा रविवार से ऑनलाइन शुरू कराई काउंसिलिंग में कुछ ऐसे ही सवाल सामने आए। शिक्षकों ने छात्राओं एवं अन्य लोगों को समस्याओं से निपटने के तरीके बताए।
विज्ञापन

प्रोफेसर स्नेहलता जसवाल बताती हैं कि उनके पास पहले दिन सात-आठ कॉल आईं। इनमें ज्यादातर छात्र-छात्राओं की थीं। इन सभी को यह समस्या परेशान किए जा रही है कि परीक्षा कब होंगी। उन्हें भी चिंता है, जिनकी अभी तक परीक्षा नहीं हुईं। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को कहा गया कि टेंशन न लें। लॉकडाउन खुलने के बाद विवि परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। ऐसे में पढ़ाई पूरी रखें। भरपूर नींद लेें और मनोरंजन करते रहें।
विज्ञापन

शिक्षिका अल्पना अग्रवाल ने बताया कि उनके पास भी पहले दिन सात-आठ फोन आए। एक फोन हॉट स्पॉट इलाके से था। उन्होंने पूछा कि हमको दवा की अचानक जरूरत पड़ती है तो हम क्या करेंगे। इस पर उन्हें बताया कि 112 नंबर पर पुलिस को फोन करके समस्या का हल करा सकते हैं। एक व्यक्ति ने पूछा कि घर में बैठे-बैठे पूरी दिनचर्या बिगड़ गई है। नींद बहुत कम आने लगी है। इस पर उन्हें बताया कि ज्यादा सोचें नहीं। ऐसे समय में खुद को घर में व्यस्त रखें। बच्चे हैं तो उनके साथ खेलें। टीवी पर मनोरंजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भावना तुुशीर बताती हैं कि उनके पास भी कई फोन आए। लोग अपने कामों को लेकर परेशान हैं। एक रिटायर अधिकारी का फोन आया। उन्होंने बताया कि पेंशन के नवीनीकरण को लेकर परेशान हैं। पूरा माहौल बदलने से लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। नींद नहीं आने की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सोने और जागने का शेड्यूल पहले की तरह करें।
इन नंबरों पर करें बात
सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक - 9897012120
सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे दोपहर तक - 8146396208
अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक - 9760951529
शाम चार से छह बजे तक - 8899333777
शाम चार से शाम छह बजे तक - 9568304395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed