{"_id":"5fd7c7a88ebc3e3b8d4d2d66","slug":"when-the-woman-became-pregnant-she-gave-poison-meerut-news-mrt5156239139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती गर्भवती हुई तो दे दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती गर्भवती हुई तो दे दिया जहर
विज्ञापन
आरोपी एक वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पड़ोस में रहने वाली युवती से तमंचे के बल पर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। युवती चार माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे जहर दे दिया। परिजन तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी।
ईदगाह कॉलोनी निवासी एक युवक पड़ोसी युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती चार माह की गर्भवती हो गई। आरोपी को इसकी जानकारी मिली तो उसने युवती को दवा देने के बहाने जहर दे दिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी लिसाड़ी गेट पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने पीड़ित युवती का दर्द समझना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने बताया कि वे लिसाड़ी गेट थाने में मामले की जानकारी देने पहुंचे। इसके बावजूद किसी पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल नहीं भेजा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। युवती की बहन ने बताया कि उसके माता-पिता विकलांग हैं। इसी का फायदा उठाकर युवक एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। वहीं, थाना पुलिस का कहना है आरोप गंभीर है। इस बाबत तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।